Spread the love

गढ़वाल विश्वविद्यालय में 52वां स्थापना दिवस 1 दिसंबर को बिड़ला परिसर में होगा विशेष समारोह

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय अपना 52वां स्थापना दिवस आगामी 1 दिसंबर 2025 को मनाने जा रहा है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी शिक्षकों,अधिकारियों,कर्मचारियों तथा छात्र छात्राओं को समारोह में उपस्थित होने का आग्रह किया है। स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे बिड़ला परिसर स्थित ए.सी.एस.हॉल में आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से इस कार्यक्रम को भव्य और सार्थक बनाने की तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विक्रम सिंह चौहान उपस्थित रहेंगे,जो विश्वविद्यालय स्थापना आंदोलन समिति के सदस्य रहे हैं। उन्होंने वर्ष 1973–74 में छात्र संघ अध्यक्ष पद संभाला था और बाद में आई.डी.पी.एल. ऋषिकेश में महाप्रबंधक (प्रभारी) के रूप में भी सेवाएँ दी हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विभिन्न अनुभागों और विभागों को आयोजन की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं। इसमें छात्र कल्याण विभाग,परीक्षा नियंत्रक कार्यालय,परिसर निदेशक,वित्त अधिकारी,जनसंपर्क अधिकारी,सिस्टम प्रबंधक सहित कई अधिकारी शामिल हैं। साथ ही,स्थापना दिवस की सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट एवं अन्य माध्यमों पर भी प्रसारित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।विश्वविद्यालय ने सभी शिक्षकों,कर्मचारियों और विद्यार्थियों से कार्यक्रम में प्रतिभाग कर स्थापना दिवस को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp