पौड़ी पुलिस ने नौनिहालों के साथ आयोजित की कानूनी पाठशाला
प्रदीप कुमार
लक्ष्मणझूला-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।पुलिस कप्तान पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों में अध्यनरत छात्र छात्राओं को लैंगिक अपराध,नशीले पदार्थों के सेवन के दुष्प्रभाव,डिजिटल अरेस्ट,साइबर अपराध,मानव तस्करी तथा नए कानूनों के संबंध में जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में आज थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज गंगा भोगपुर मल्ला में स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ कानूनी पाठशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने छात्र-छात्राओं को लैंगिक अपराधों से बचाव,डिजिटल अरेस्ट,साइबर सुरक्षा के विषय में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराधों की रोकथाम के डिजिटल उपायों पर चर्चा करते हुए कहा कि नौनिहालों को साइबर सुरक्षा की जानकारी आवश्यक है,ताकि वे भविष्य में कानूनी समझ रखने वाले जिम्मेदार नागरिक बन सकें। थानाध्यक्ष ने नशे से दूर रहकर अपने भविष्य के लक्ष्य पर ध्यान देने की भी सलाह दी। इस दौरान शिक्षकों को साइबर सुरक्षा जागरूकता पुस्तिका भी भेंट की गई तथा स्कूल प्रबंधन से आग्रह किया गया कि पुस्तिका की जानकारी समय-समय पर बच्चों को अवश्य दी जाए। पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं को जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए तथा उन्हें अपने गांव के पंचायत भवन,बारात घर में चस्पा करने और सोशल मीडिया पर साझा करने के लिए प्रेरित किया गया,ताकि साइबर अपराध,बच्चों में लैंगिक अपराध और महिला अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। कार्यक्रम के उपरांत प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार अहिरवार ने कानूनी पाठशाला को अत्यंत उपयोगी बताया और थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शिक्षकगण राजेंद्र कुमार अहिरवार,संजय सिंह,नागेंद्र भट्ट,अरविंद चौहान,अध्यापिका लज्जावती रावत,शक्ति रावत,जिला पंचायत सदस्य उमरोली बचन सिंह बिष्ट,सीडीपीओ अंजू गौड़,उपनिरीक्षक पंकज कुमार चौकी प्रभारी चीला,चंद्रशेखर,पंकज,और सुनील राठी उपस्थित रहे।
Spread the love