दिवाकर भट्ट के निधन पर मुख्यमंत्री धामी हरिद्वार पहुँचे शोकाकुल परिवार से मिलकर दी सांत्वना
प्रदीप कुमार
हरिद्वार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय दिवाकर भट्ट जी के हरिद्वार शिवलोक स्थित आवास पर पहुंच कर शोकाकुल परिवार से मिले तथा उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिजनों को धैर्य रखने को कहा तथा दिवंगत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय दिवाकर भट्ट के पुत्र ललित भट्ट एवं उनके परिजनों को आश्वस्त किया है कि दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है।
Spread the love