पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई कोटद्वार में मेडिकल स्टोर पर छापेमारी 6288 नशीले कैप्सूल बरामद सप्लायर गिरफ्तार
प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 अभियान के तहत एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में पौड़ी पुलिस ने नशे के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कोटद्वार क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों पर संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया। अभियान में पुलिस,सीआईयू,एएनटीएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम शामिल रही। छापेमारी के दौरान कोटद्वार निवासी डॉ.सूरज के मेडिकल स्टोर से कुल 6288 नशीले कैप्सूल बरामद हुए,जिनमें स्पैजमोर एसीटामिनोफेन,ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड और डिसाइक्लोमाइन हाइड्रोक्लोराइड शामिल हैं।बरामद कैप्सूलों का कुल वजन 2420.88 ग्राम है,जिसमें वाणिज्यिक मात्रा से अधिक नशीला पदार्थ शामिल है। मौके से मेडिकल स्टोर में कार्यरत अरुण कंडवाल को गिरफ्तार किया गया,जबकि मेडिकल स्टोर संचालक डॉ.सूरज की तलाश जारी है। नशीले कैप्सूलों की अवैध बिक्री और भंडारण के मामले में कोतवाली कोटद्वार में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में खुलासा
गिरफ्तार आरोपी अरुण कंडवाल ने बताया कि वह इन कैप्सूलों को कोटद्वार क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से बेचता था।पुलिस ने बताया कि नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों के विरुद्ध अभियान आगे भी कड़ी सख्ती के साथ जारी रहेगा। गिरफ्तार अभियुक्त
अरुण कंडवाल पुत्र सिद्धानंद कंडवाल निवासी निकट आंचल डेरी,मानपुर,वांछित अभियुक्त,डॉ.सूरज निवासी स्टेडियम कॉलोनी,लकड़ी पड़ाव,कोटद्वार,पुलिस टीम,उपनिरीक्षक जयपाल सिंह प्रभारी CIU,उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार,आरक्षी हरीश CIU,आरक्षी अमरजीत साइबर सेल,आरक्षी बिजपाल कोटद्वार,आरक्षी अनुज त्यागी,मेडिकल टीम,नीरज त्यागी,औषधि निरीक्षक, पौड़ी,मय टीम।
Spread the love