Spread the love

डॉ.धन सिंह रावत को सिल्वर एलीफेंट अवॉर्ड मिलने पर श्रीनगर मंडल में खुशी का माहौल भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर मनाया उत्सव

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत को स्काउट्स एंड गाइड्स का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान सिल्वर एलीफेंट अवॉर्ड प्रदान किए जाने पर पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि को उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण माना जा रहा है। श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र से लेकर पूरे श्रीनगर मंडल में उत्साह देखने को मिला। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी श्रीनगर मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंडल कार्यालय में मिष्ठान वितरण कर इस उपलब्धि का उत्सव मनाया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉ.रावत को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और जनसेवा के निरंतर जारी रहने की कामना की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह राष्ट्रीय सम्मान उत्तराखंड की छवि को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। जिला महामंत्री गणेश भट्ट और मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ट कार्य और समाज के प्रति समर्पण की भावना ने डॉ.रावत को यह प्रतिष्ठित सम्मान दिलाया है,जो पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम में भाजपा पौड़ी जिला महामंत्री गणेश भट्ट,श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल,विपिन थपलियाल,प्रेम लाल पांडे,दिनेश पटवाल,शुभम प्रभाकर,आनंद भंडारी,प्रमोद उनियाल,आशीष उनियाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp