रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास श्रीनगर गढ़वाल में कक्षा 6 से 12 के छात्रों की वार्षिक खेल प्रतियोगिता में दिखा जोश और प्रतिभा
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास श्रीनगर गढ़वाल में कक्षा 6 से 12 के छात्रों की वार्षिक खेल प्रतियोगिता उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य बैगपाइपर बैंड स्क्वॉड की प्रस्तुति से हुआ,जिसने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद मशाल दौड़ समारोह आयोजित किया गया,जिसने खेल भावना और साहस का संदेश दिया। प्रतियोगिता में छात्रों ने दौड़,रिले,लंबी कूद,ऊँची कूद,शॉट पुट सहित विभिन्न खेलों में भाग लिया। हर इवेंट में छात्रों की ऊर्जा,अनुशासन और टीमवर्क साफ झलक रहा था। छात्रों ने अपने प्रदर्शन से विद्यालय का नाम रोशन किया और खेलों में उत्कृष्टता का उदाहरण पेश किया। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ,जिसमें श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पदक और ट्रॉफियाँ देकर सम्मानित किया गया।पुरस्कार वितरण के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ.रेखा उनियाल ने सभी प्रतिभागियों की मेहनत और उत्साह की सराहना की और उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस वार्षिक खेल प्रतियोगिता ने छात्रों में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ अनुशासन,साहस और टीम भावना को भी प्रोत्साहित किया।
Spread the love