Spread the love

हरिद्वार पुलिस के 2 उपाधीक्षक बने अपर पुलिस अधीक्षक एसएसपी ने अशोक स्तंभ पहनाकर किया सम्मानित

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।पुलिस मुख्यालय द्वारा वरिष्ठता के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक से अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए जनपद हरिद्वार में तैनात दोनों अधिकारियों को आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा अन्य पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में दोनों अधिकारियों के कंधे पर अशोक स्तंभ अलंकृत कर मिठाई खिलाते हुए उन्हें पदोन्नति की शुभकामनाएँ दी गईं। उन्होंने अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा,समर्पण और कर्तव्यपरायणता के साथ निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया। एसएसपी हरिद्वार ने कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान नहीं,बल्कि कर्तव्य के प्रति उम्मीदों का विस्तार भी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दोनों अधिकारी अपने अनुभव,कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता से जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। प्रमोट हुए अधिकारी,विवेक कुमार क्षेत्राधिकारी मंगलौर,नरेंद्र पन्त क्षेत्राधिकारी रुड़की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp