फरासु एवं चमराड़ा ट्रीटमेंट कार्य हेतु 90 करोड़ की स्वीकृति,क्षेत्रवासियों ने कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के प्रति जताया आभार
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने शनिवार को एनएच,लोक निर्माण विभाग एवं पीएमजीएसवाई अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली,जिसमें वित्तीय वर्ष 2024–25 के तहत स्वीकृत मोटर मार्गों की प्रगति,शासन स्तर पर लंबित डीपीआर तथा पीएमजीएसवाई से निर्मित मार्गों के हस्तांतरण से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत समीक्षा की गई। डॉ.रावत ने बैठक में भारत सरकार को भेजे गए नव-निर्माण,डामरीकरण एवं सुधारीकरण प्रस्तावों,आपदा प्रभावित सड़कों के लिए स्वीकृत धनराशि तथा एनएच बुआखाल–पाबों–पैठाणी मोटर मार्ग के चौड़ीकरण कार्य की प्रगति की जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने माण्डाखाल–गोड़ख्या–सरणा–चोपड़ियूं मोटर मार्ग की स्वीकृति तथा श्रीनगर में पंचपीपल से स्वीत तक एलिवेटेड रोड की डीपीआर तैयार करने के निर्देश भी दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग 7 पर लगातार हो रही यातायात बाधाओं को देखते हुए फरासु समीप ट्रीटमेंट कार्य हेतु 53 करोड़ तथा चमराड़ा के ट्रीटमेंट कार्य हेतु 37 करोड़,कुल 90 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। मंत्री ने बताया कि इन कार्यों की शुरुआत शीघ्र ही कर दी जाएगी। अपने शासकीय आवास पर आयोजित एक अन्य बैठक में उन्होंने श्रीनगर नगर निगम एवं थलीसैण नगर पंचायत में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। श्रीनगर नगर क्षेत्र में सभी घरों को सीवर लाइन से जोड़ने,नगर में बस सेवा प्रारंभ करने,कूड़ा संग्रहण के लिए पाँच कूड़ा वाहन उपलब्ध कराने तथा पाँच ई-रिक्शा संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वर्णिम जयंती पार्क विकसित करने पर भी चर्चा हुई। थलीसैण नगर पंचायत में गरीबों के आवास,अस्पताल तक सड़क निर्माण,पार्क एवं पार्किंग निर्माण के लिए भी आवश्यक निर्देश मंत्री द्वारा दिए गए। श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में पेयजलापूर्ति को लेकर आयोजित बैठक में विडोली,कंडारस्यू, कलियासौड़ एवं चुणखेत पेयजल योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। श्रीनगर में 24 घंटे पेयजलापूर्ति सुनिश्चित करने हेतु डीपीआर तैयार करने तथा पेयजल योजनाओं से आच्छादित न हो पाए गांवों में जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए। क्षेत्रवासियों ने कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत द्वारा सीवर लाइन व्यवस्था,24 घंटे जलापूर्ति की पहल,फरासु एवं चमराड़ा ट्रीटमेंट कार्य हेतु 90 करोड़ की स्वीकृति सहित अनेक विकास योजनाओं के प्रति गंभीरता दिखाने पर उनका आभार जताया। आभार प्रकट करने वालों में श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल,जिला महामंत्री गणेश भट्ट,खिर्सू मंडल अध्यक्ष मीना गैरोला,पाबों मंडल अध्यक्ष विमल नेगी,थलीसैण मंडल अध्यक्ष आनंद नेगी,पैठाणी मंडल अध्यक्ष विजय सिंह आदि शामिल रहे।
Spread the love