Spread the love

पौड़ी पुलिस का सघन चेकिंग अभियान अंतर्राज्यीय व अंतर्जनपदीय बैरियरों पर कड़ी निगरानी

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के दिशा-निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों,वाहनों एवं बाहरी गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी हेतु आज विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें जनपद की पुलिस टीमों द्वारा मुख्य मार्गों,बाजार क्षेत्रों,हाईवे एवं सीमावर्ती चौकियों पर वाहनों की व्यापक चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान वाहन चालकों के दस्तावेज,रजिस्ट्रेशन,DL,वाहन संख्या तथा संदिग्ध गतिविधियों की गहनता से चेकिंग की जा रही है। इस दौरान बाहरी राज्यों/जनपदों से आने वाले व्यक्तियों की ID,आगमन उद्देश्य एवं यात्रा विवरण की भी पुष्टि की गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना,असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर रोक,अवैध शराब/नशीले पदार्थों की तस्करी पर निगरानी तथा बाहरी एवं संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp