अनुसूया माता मेला चमोली में सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए पुलिस की व्यापक तैयारी
प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।चमोली सांस्कृतिक रूप से समृद्ध जिला है जहां नवंबर से जनवरी तक विभिन्न पारंपरिक मेले मनाए जाते हैं। इसी क्रम में गौचर का बड़ा मेला,पोखरी मेला और गैरसैंण क्षेत्र के मेले सफलतापूर्वक संपन्न हुए हैं। आगामी दिनों में जिले में दो प्रमुख मेले आयोजित होने जा रहे हैं जिनके लिए चमोली पुलिस ने व्यापक सुरक्षा और ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। गोपेश्वर थानाक्षेत्र में 3 और 4 दिसंबर को आयोजित होने वाले अनुसूया माता मेले के दौरान पार्किंग व्यवस्था,भीड़ नियंत्रण और रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। देवी की डोली के आगमन के समय भी भीड़ प्रबंधन के लिए विस्तृत तैयारी की जा रही है। इसके बाद चमोली थानाक्षेत्र में बंड विकास मेला प्रस्तावित है जिसके लिए भी सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था की रणनीति तैयार की जा रही है। संबंधित थानों और जिला प्रशासन के समन्वय से सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त धोतीधार चौकी,जो सामान्यतः श्री बद्रीनाथ धाम यात्रा अवधि तक ही संचालित रहती थी,वर्तमान में अनुसूया माता मेले तथा चोपता क्षेत्र में मौसम सामान्य रहने तक पूरी तरह संचालित रहेगी,जिससे क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी मजबूत बनी रहेगी। चमोली पुलिस नागरिकों और प्रबुद्धजनों से प्राप्त सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार कर रही है। प्राप्त सुझावों का विश्लेषण कर व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार किए जा रहे हैं ताकि सभी मेले सुरक्षित और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सकें।
Spread the love