कोटद्वार में युवती से दुष्कर्म और शोषण प्रकरण में पुलिस जांच के आधार पर आरोपी महबूब गिरफ्तार
प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।कोटद्वार में वर्ष 2016 से जुड़े दुष्कर्म और शोषण के एक गंभीर प्रकरण में पुलिस ने प्रभावी जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दिनांक 20 सितंबर 2025 को कोटद्वार निवासी एक युवती ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी कि उसके पड़ोस में रहने वाले उसके ताऊ के लड़के महबूब ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए,उसके साथ दुष्कर्म किया और उससे धनराशि भी ली। पीड़िता के अनुसार बाद में उसे यह जानकारी मिली कि महबूब ने किसी अन्य महिला से विवाह कर लिया है। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली कोटद्वार में पॉक्सो अधिनियम में अभियोग दर्ज किया गया। महिला संबंधी अपराधों पर कड़ा रुख अपनाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा ऐसे मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मामले की विवेचना तुरंत प्रारंभ की गई।जांच के दौरान पुलिस टीम ने पीड़िता के विस्तृत बयान दर्ज किए,मामले से संबंधित तथ्यों का संकलन किया तथा उपलब्ध भौतिक और तकनीकी साक्ष्यों का परीक्षण किया। जांच में जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आरोपी महबूब की संलिप्तता स्पष्ट होने पर पुलिस टीम ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। अभियुक्त का विवरण,महबूब पुत्र याकूब निवासी किरतपुर बिजनौर उत्तर प्रदेश,हाल निवासी इंदिरानगर आम पड़ाव कोटद्वार,पुलिस टीम,दीपिका बिष्ट,हरीश चन्द्र पुरोहित,मुकेश रावत।
Spread the love