गौ तस्करी पर हरिद्वार में एसएसपी नेतृत्व में पुलिस की कार्रवाई से तेलियान मस्जिद क्षेत्र में अवैध कटान में जुटे चार व्यक्ति पकड़े
प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार में गौ तस्करी और अवैध पशु कटान पर रोक लगाने के लिए एसएसपी के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत पिरान कलियर क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता मिली। निर्देशानुसार जनपद के सभी थाना प्रभारियों तथा गौवंश संरक्षण स्क्वाड को अवैध पशु कटान पर सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। इसी क्रम में गौवंश संरक्षण स्क्वाड और पिरान कलियर पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। दिनांक 29 नवंबर 2025 को प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तेलियान मस्जिद,कलियर के पास छापेमारी की। इस दौरान मन्ना नामक व्यक्ति अपने तीन साथियों के साथ अवैध पशु कटान कर रहा था। पुलिस और स्क्वाड टीम ने मौके पर पहुँचकर चारों व्यक्तियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम को मौके से लगभग 160 किलो पशु मांस,अवैध कटान में प्रयुक्त उपकरण तथा एक जिंदा गौवंश मिला। सभी के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए व्यक्ति,मन्ना,निवासी वार्ड 1 कलियर उम्र 38 वर्ष,वहीद,निवासी वार्ड 3 कलियर उम्र 58 वर्ष,अजीम निवासी वार्ड 1 कलियर उम्र 32 वर्ष,दिलशाद निवासी मोहल्ला अहमदखेड़ कीरतपुर बिजनौर हाल निवासी नई बस्ती कलियर उम्र 34 वर्ष,पुलिस टीम,रविन्द्र कुमार थानाध्यक्ष,रविन्द्र कुमार बालियान,ललित कुमार,गौवंश संरक्षण स्क्वाड टीम,शरद सिंह,सुनील सैनी,प्रवीण कुमार,राजेन्द्र।
Spread the love