हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में पुलिस ने हुड़दंग करने वाले तीन व्यक्तियों को पकड़ा
प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।
सिडकुल क्षेत्र में सार्वजनिक शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर हरिद्वार पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। दिनांक 01 दिसंबर 2025 को तीन व्यक्तियों द्वारा सड़क पर सरेआम हो-हल्ला और हुड़दंग मचाया जा रहा था,जिससे मार्ग से गुजरने वाले लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने विरोध भी किया,जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुँची और संबंधित व्यक्तियों को शांत कराने का प्रयास किया,किंतु वे नहीं माने और लगातार हुड़दंग करते रहे। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तीनों को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत हिरासत में ले लिया।आरोपियों के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।आरोपी,दीपक पुत्र संतलेश निवासी ग्राम झिडियानग्रण्ट थाना भगवानपुर हरिद्वार आयु 23 वर्ष,चन्द्रपाल पुत्र धर्मपाल निवासी ब्रह्मपुरी रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार आयु 30 वर्ष,संदीप पुत्र धर्मपाल निवासी उपरोक्त स्थान आयु 40 वर्ष,पुलिस टीम,हेड कांस्टेबल सुनील सैनी,कांस्टेबल रोहित कुमार,कांस्टेबल विजयेंद्र।
Spread the love