Spread the love

हरिद्वार के बहादराबाद में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर की कार्रवाई

प्रदीप कुमार
बहादराबाद-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।नशा मुक्त देवभूमि मिशन 2025 को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने के तहत हरिद्वार जिले की बहादराबाद पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी में संलिप्त एक व्यक्ति को दबोच लिया।एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम लगातार अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर निगरानी कर रही है। दिनांक 01 दिसंबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने ग्राम शान्तरशाह में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने राहुल उर्फ़ बंटी पुत्र सूरजभान निवासी ग्राम शान्तरशाह को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ हिरासत में ले लिया। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी,राहुल उर्फ़ बंटी पुत्र सूरजभान,निवासी ग्राम शान्तरशाह,थाना बहादराबाद,हरिद्वार।पुलिस टीम। कांस्टेबल अवनीश,कांस्टेबल अंकित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp