Spread the love

सरस्वती शिशु मंदिर में गीता जयंती पर श्लोक प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण आयोजन

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।सरस्वती शिशु मंदिर श्रीनगर में श्रीमद्भभागवत गीता जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में गीता पाठ तथा गीता श्लोक वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दो चरणों में सम्पन्न हुआ। प्रथम चरण में कक्षा स्तर पर प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया गया। द्वितीय चरण में विद्यालय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की गई,जिसमें कक्षा पंचम की आराध्या पंवार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। कक्षा चतुर्थ की वंदना द्वितीय तथा कक्षा द्वितीय की कृतिका तृतीय स्थान पर रहीं।कक्षा प्रथम के छोटे भैया-बहनों ने श्रीमद्भभागवत गीता के अध्याय 12‘भक्ति योग’ का कंठस्थ पाठ कर सभी को प्रभावित किया। भैया वेदांत जोशी,अध्ययन चमोली और अक्षिता बालोनी ने गीता का संपूर्ण बारहवां अध्याय सुनाकर उपस्थित जनों से सराहना प्राप्त की। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य गोविंद सिंह,वरिष्ठ आचार्य ओमप्रकाश उपाध्याय,योगेंद्र सिंह रमोला,शिशुपाल सिंह भंडारी,गजपाल सिंह,कपिल पाल,किरण पंवार,चंद्रेश्वरी सेमवाल,रेखा मलासी,शिवानी गैरोला,अर्चना गैरोला,उपेंद्र सेमवाल,उषा बिष्ट सहित कई अभिभावक उपस्थित रहे।प्रधानाचार्य गोविंद सिंह ने गीता जयंती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस ज्ञान ने अर्जुन को मोह से मुक्त किया, वही ज्ञान आज सभी के जीवन को दिशा प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp