Spread the love

चमोली में एसपी ने पुलिस कार्यालय में उपनिरीक्षक दिगम्बर उनियाल को दलनायक पदोन्नति पर तीसरा स्टार पहनाकर बढ़ाया सम्मान

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।चमोली पुलिस कार्यालय में आज उपनिरीक्षक दिगम्बर उनियाल के दलनायक पद पर पदोन्नत होने पर गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार ने दिगम्बर उनियाल के कंधे पर तीसरा स्टार लगाकर उन्हें पदोन्नति की शुभकामनाएँ दीं और भविष्य में और अधिक मेहनत व लगन से कार्य करने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि दिगम्बर उनियाल की सेवाएँ,समर्पण और कार्य के प्रति निष्ठा अनुकरणीय रही हैं। उनकी पदोन्नति उनके कठिन परिश्रम और योग्यतापूर्ण कार्य का प्रमाण है। उम्मीद है कि वह नई जिम्मेदारियों को भी पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। पदोन्नत अधिकारी दिगम्बर उनियाल ने इस सम्मान के लिए पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग द्वारा मिला यह सम्मान उन्हें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा। समारोह में मुख्य अग्निशमन अधिकारी गिरीश बिष्ट,प्रतिसार निरीक्षक आनन्द रावत,यातायात निरीक्षक योगेश सक्सेना,निरीक्षक अजीत कुमार,उपनिरीक्षक नरेन्द्र पुरी और उपनिरीक्षक अभिसूचना हर्षवर्धन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp