हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमी के तहत ढोंगी बाबाओं को किया गिरफ्तार
प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार थाना श्यामपुर पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ऑपरेशन कालनेमी अभियान के अंतर्गत दो ढोंगी बाबाओं को हिरासत में लिया।यह कार्रवाई 8 अक्टूबर 2025 को नमामि गंगे घाट,चण्डीघाट में चेकिंग अभियान के दौरान की गई। पुलिस ने बताया कि दोनों व्यक्तियों ने बाबा/साधु का भेष धारण कर स्थानीय लोगों और पर्यटकों को रोककर तांत्रिक क्रियाएँ,जादू-टोना और अन्य छल-कपट दिखाकर आकर्षित किया। उनकी गतिविधियों से भीड़-भाड़ उत्पन्न हो गई थी और स्थिति तनावपूर्ण हो सकती थी।थाना श्यामपुर पुलिस ने मौके पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए दोनों व्यक्तियों को बी.एन.एस.एस.के तहत हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए हैं:दशरथ,पुत्र मेरी दास,उम्र 58 वर्ष,निवासी राहा पोस्ट महेशवाटिकरी,जिला गोड्डा (झारखंड),वर्तमान पता चण्डीघाट खाता बस्ती, हरिद्वार,समीरुद्धीन उर्फ हड्डी बाबा,पुत्र जमालुद्दीन,उम्र 59 वर्ष,निवासी चण्डीघाट माजरा,हरिद्वार,पुलिस टीम में का.अनिल रावत और हे.गा.जोत सिंह शामिल थे। अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
Spread the love