हरिद्वार पुलिस की मेजबानी में प्रादेशिक वॉलीबॉल सेपक टाकरा प्रतियोगिता का सफल समापन हरिद्वार बनी नई चैंपियन
प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार पुलिस लाइन रोशनाबाद में 01 दिसंबर 2025 से शुरू हुई चार दिवसीय 23वीं प्रादेशिक जनपदीय/वाहिनी पुलिस वॉलीबॉल एवं सेपक टाकरा प्रतियोगिता 2025 का आज विधिवत समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला जज नरेन्द्र दत्त का स्वागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया। समापन पर परेड का निरीक्षण हुआ और मुख्य अतिथि तथा एसएसपी ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर ट्रॉफियां प्रदान कीं। मुख्य अतिथि ने आयोजन सचिव को उत्तराखंड पुलिस ध्वज सौंपकर प्रतियोगिता के समाप्त होने की घोषणा की। कार्यक्रम के बाद अधिकारी,खिलाड़ी और स्टाफ ने जलपान किया।बॉलीबॉल के फाइनल मुकाबले में मेजबान हरिद्वार ने लगातार 12 बार विजेता रही देहरादून टीम को हराकर नया खिताब अपने नाम किया। सेपक टाकरा प्रतियोगिता में रेगू श्रेणी में 31वीं वाहिनी पीएसी तथा क्वार्ड श्रेणी में जनपद उधम सिंह नगर विजेता रहे। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल की 16 और सेपक टाकरा की 10 टीमों ने भाग लिया।
Spread the love