Spread the love

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित शिक्षकों का प्रशिक्षण गढ़वाल विश्वविद्यालय में 4 दिसंबर से कार्यक्रम प्रारंभ

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।विश्वविद्यालय
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर केंद्रित प्रशिक्षण कार्यक्रम 4 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा।यह प्रशिक्षण उच्च शिक्षण संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों के लिए तैयार किया गया है।कार्यक्रम का उद्घाटन आगरा विश्वविद्यालय के सीएसी विभागाध्यक्ष प्रो मनु प्रताप सिंह करेंगे। वे गढ़वाल विश्वविद्यालय की कार्य परिषद के विजिटर नामित सदस्य भी हैं।विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.प्रकाश सिंह भी उद्घाटन अवसर पर उपस्थित रहेंगे। मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर के निदेशक प्रो.देवेंद्र सिंह नेगी ने जानकारी दी कि प्रशिक्षण में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 40 शिक्षक प्रतिभागी सीधे शामिल होंगे। यह कार्यक्रम उच्च शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग और उसके विविध पहलुओं को समझने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण सत्रों में देश के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे अनेक आईआईटी और जेएनयू से आए विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे। प्रतिभागी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उच्च शिक्षा में व्यवहारिक और उपयोगी पक्षों पर विस्तृत जानकारी प्राप्त करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp