Spread the love

प्रदीप कुमार
गोपेश्वर-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। रिजर्व पुलिस लाइन गोपेश्वर स्थित मंदिर में रविवार को श्री राधा-कृष्ण की नवीन मूर्तियों की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ संपन्न हुई। इस पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार सहित पुलिस परिवार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों और समस्त पुलिस परिवार की सुख-शांति समृद्धि उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान मंदिर के पुजारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना धार्मिक अनुष्ठान एवं हवन कराया गया। हवन में पुलिस परिवार के अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रद्धापूर्वक आहुति देकर सुख-शांति एवं मंगल की कामना की। धार्मिक अनुष्ठान के बाद श्री राधा-कृष्ण की नवीन मूर्तियों को मंदिर में विधिवत स्थापित किया गया और प्राण प्रतिष्ठा की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित यह मंदिर लंबे समय से पुलिस परिवार के साथ ही गोपेश्वरवासियों की आस्था और आध्यात्मिक जुड़ाव का केंद्र रहा है। श्री राधा-कृष्ण की नवीन मूर्तियों की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा के साथ मंदिर की आध्यात्मिक गरिमा और बढ़ गई है। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान पुलिस परिवार के अधिकारी और कर्मचारी श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में शामिल हुए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ श्री राधा-कृष्ण के चरणों में पूजा-अर्चना की। उन्होंने जनपदवासियों एवं समस्त पुलिस परिवार की सुख-शांति समृद्धि उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा प्रतिसार निरीक्षक जितेन्द्र जोशी यातायात निरीक्षक दिगम्बर उनियाल प्रभारी निरीक्षक गोपेश्वर अनुरोध व्यास सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *