Spread the love

प्रदीप कुमार
देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के रानीहाट एवं सिरोला क्षेत्र की 70 से अधिक मातृशक्ति ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। महिलाओं के बड़ी संख्या में भाजपा परिवार से जुड़ने से क्षेत्र में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिली है। देवप्रयाग विधानसभा के विधायक विनोद कंडारी ने मातृशक्ति के भाजपा से जुड़ने का स्वागत करते हुए कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी। सिरोला क्षेत्र से नीला देवी कमला देवी कांता देवी शान्ति देवी रितु देवी पन्ना देवी शान्ति देवी लक्ष्मी देवी मीना देवी एवं सरिता देवी तथा रानीहाट क्षेत्र से मंजली ध्यानी देवी शान्ति देवी सरोज देवी रितिका मंगला देवी उमा प्रीति मोनिका देवी शैला आंचल कमला उर्मिला निकिता कृष्णा शिवानी एवं गीता देवी सहित अन्य मातृशक्ति ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा परिवार में शामिल हुई सभी मातृशक्ति का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा गया कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। मातृशक्ति के जुड़ने से पार्टी के संगठनात्मक कार्यों को नई गति मिलने के साथ ही क्षेत्र में जनसंपर्क और जनभागीदारी भी मजबूत होगी। इस दौरान कहा गया कि मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। महिलाओं के भाजपा से जुड़ने को क्षेत्र में संगठन के विस्तार की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विधायक विनोद कंडारी की ओर से भाजपा परिवार में शामिल हुई सभी मातृशक्ति का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं और नवसदस्यों से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया गया। कहा गया कि संगठन ही शक्ति है और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को निरंतर मजबूती मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *