Spread the love

प्रदीप कुमार
रुड़की/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए रुड़की पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी रुड़की के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सिविल लाइन रुड़की ने पुलिस टीम गठित कर रुड़की मुख्य बाजार क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कराई। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चार बाइक सवारों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई करते हुए 2000 रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया। वहीं पटाखों जैसी तेज आवाज निकालने वाली बुलेट मोटरसाइकिल को सीज कर दिया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस ने पुलिस अधिनियम के अंतर्गत छह व्यक्तियों के चालान कर 1500 रुपये संयोजन शुल्क वसूला। इस प्रकार अभियान के दौरान कुल 10 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए 3500 रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया। चेकिंग अभियान में उपनिरीक्षक सुभाष जखमोला और अपर उपनिरीक्षक बलविंदर सिंह के साथ कांस्टेबल सुरेश तथा होमगार्ड राहुल ठाकुर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *