Spread the love

प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस ने सुल्तानपुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू पुत्र ऋषिपाल निवासी टिक्कमपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। इस कार्रवाई में पुलिस चौकी सुल्तानपुर प्रभारी उपनिरीक्षक बीरेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में कांस्टेबल किशोर नेगी और कांस्टेबल अजीत तोमर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *