कोतवाली रानीपुर में पीएसी परिसर से चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार
प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।कोतवाली रानीपुर पुलिस ने पीएसी परिसर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।घटना 5 दिसंबर की रात सामने आई,जब 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार ने सूचना दी कि एक संदिग्ध व्यक्ति परिसर में चोरी करते हुए पकड़ा गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को पीएसी कर्मियों ने आवेश नाम के युवक को पकड़ रखा था।पूछताछ में उसने पीएसी परिसर में बने शौचालय से स्टील टोंटी,सावर,टॉवल स्टैंड सहित अन्य सामान चोरी करने की पुष्टि की।बरामद सामग्री पुलिस ने कब्जे में ले ली है। आरक्षी महेंद्र सिंह की तहरीर पर कोतवाली रानीपुर में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी आवेश,उम्र 22 वर्ष,निवासी राजावली सराय थाना नहटौर,जनपद बिजनौर (उप्र),फिलहाल ग्राम सलेमपुर,रानीपुर में रह रहा था।आरोपी को पुलिस ने आज न्यायालय में पेश किया।
Spread the love