नशा तस्करी के मामले में वांछित सादिक को भगवानपुर पुलिस ने दबोचा
प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार जिले में नशे के सौदागरों पर कार्रवाई जारी है। कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने चरस तस्करी के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे सादिक को गिरफ्तार कर लिया है। 13 अक्टूबर 2025 को दर्ज किए गए मुकदमे में पुलिस ने मोहम्मद मियां को 1 किलो 400 ग्राम चरस के साथ पकड़ा था।पूछताछ में सप्लायर के रूप में सादिक का नाम सामने आया था,जिसके बाद उसके विरुद्ध 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत बढ़ोतरी की गई थी। 5 दिसंबर 2025 को पुलिस टीम ने सादिक को ग्राम फिरोजाबाद थाना चिलकाना (सहारनपुर) से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई नशा बेचने और तस्करी से जुड़े लोगों के लिए साफ संदेश है कि ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा।आरोपित का विवरण
सादिक पुत्र काबिल,निवासी सलीरी,थाना चिलकाना,जनपद सहारनपुर (उप्र),गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम,उपनिरीक्षक रमेश सैनी,कांस्टेबल परम सिंह,कांस्टेबल उवैदुल्लाह।
