Spread the love

कनखल पुलिस ने दो चैन स्नैचरों को गिरफ्तार किया कई वारदातों का खुलासा

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।कनखल थाना क्षेत्र में चैन स्नैचिंग की दो बड़ी घटनाओं का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा किया है। हरिद्वार पुलिस ने दो युवकों को बैरागी कैंप क्षेत्र से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई पीली धातु की चैनें बरामद की हैं। 20 सितंबर 2025 को मधुबिहार कॉलोनी,जमालपुर निवासी पीड़िता ने शिकायत दी थी कि दो अज्ञात बाइक सवार दुकान में सामान लेने के बहाने आए और गले से चैन छीनकर फरार हो गए। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। इसी प्रकार 4 अक्टूबर 2025 को मिश्रा गार्डन,कनखल की एक महिला ने भी दो बाइक सवारों द्वारा पता पूछने के बहाने चैन छीनने की शिकायत दी,जिस पर दूसरा मुकदमा पंजीकृत हुआ। घटनाओं के त्वरित खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर कनखल पुलिस ने विशेष टीम गठित की।टीम ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया तथा विभिन्न CCTV फुटेज खंगालकर दोनों संदिग्धों की पहचान की। 5 दिसंबर 2025 को सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बैरागी कैंप क्षेत्र से दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने दोनों घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की। बरामद पीली धातु की चैनों की पहचान पीड़िताओं द्वारा की गई।गिरफ्तार आरोपी,शुभम मिश्रा पुत्र स्व.मुकेश मिश्रा,निवासी हनुमान नगर बेहद,थाना बेहट, जिला सहारनपुर (उ.प्र),चांद अजमल पुत्र असलम,निवासी हुसैन बस्ती,संजय बिहार कॉलोनी,थाना मंडी,जिला सहारनपुर (उ.प्र),आपराधिक इतिहास शुभम मिश्रा पूर्व में भी कई मामलों में सक्रिय रहा है और विभिन्न जनपदों में उसके विरुद्ध कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम,मनोहर सिंह रावत,थानाध्यक्ष कनखल,व.उ.नि.सतेन्द्र भंडारी,उ.नि.सुधांशु कौशिक,कांस्टेबल दीपक चौधरी,कांस्टेबल उमेश सिंह,कांस्टेबल प्रलव चौहान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp