ज्वालापुर पुलिस ने 24 घंटे में चोरी का खुलासा जिओ टावर से गायब हुआ 5G बॉक्स बरामद
प्रदीप कुमार
ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में जिओ टावर से चोरी हुए 5G बीबीयू बॉक्स की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब दो लाख चौयासी हजार रुपये कीमत का बॉक्स बरामद कर लिया है। 5 दिसंबर को कंपनी टेलीकास्ट प्राइवेट लिमिटेड के टेक्नीशियन ने शिकायत दी थी कि 3 दिसंबर की रात सुभाष नगर स्थित जिओ टावर से 5G बीबीयू बॉक्स चोरी हो गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और इलाके के संदिग्धों की जानकारी जुटाई। पड़ताल के दौरान प्रकाश में आए दो युवकों-विशाल और समीर-को चोरी किए गए बॉक्स के साथ पुलिस ने दबोच लिया।दोनों से की गई पूछताछ में चोरी की पुष्टि हुई। पुलिस दोनों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार आरोपित,विशाल पुत्र बबलू,निवासी ग्राम सुखपुर,थाना मंसूरपुर,जिला मुजफ्फरनगर (उ.प्र),समीर पुत्र हनीफ,निवासी नवल,थाना मंसूरपुर,जिला मुजफ्फरनगर (उ.प्र),बरामदगी-5G बीबीयू बॉक्स,पुलिस टीम,प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर,अपर उपनिरीक्षक राकेश कुमार,हेड कांस्टेबल प्रमोद पुरोहित,कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह,कांस्टेबल खजान सिंह,कांस्टेबल अनिल चौहान।
Spread the love