हरिद्वार पुलिस ने धार्मिक स्थलों के आसपास चलाया ऑपरेशन क्लीन स्वीप देर रात सघन चेकिंग
प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार जिले में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने देर रात विशेष अभियान चलाया। निर्देशों के आधार पर पूरे जनपद के प्रमुख मंदिरों,मस्जिदों,गुरुद्वारों और आश्रम परिसरों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई।अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने प्रवेश द्वार,पार्किंग क्षेत्र और आसपास की गलियों में गहन चेकिंग की। रात्रि समय बिना कारण घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस का उद्देश्य धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखना,श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि पर तत्काल रोक लगाना रहा।अभियान के दौरान पुलिस बल लगातार पेट्रोलिंग करता रहा और समूचे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाई गई।
Spread the love