सिडकुल पुलिस ने शराब तस्कर को 52 पाउच अवैध देसी शराब के साथ पकड़ा
प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।थाना सिडकुल पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एक युवक को 52 पाउच देसी शराब (किन्नू मार्का) के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 5 दिसंबर 2025 को की गई,जब पुलिस टीम ने बिजली घर के पास रोशनाबाद क्षेत्र में चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रोका।तलाशी में उसके पास अवैध देसी शराब के 52 पाउच मिले।आरोपी की पहचान मोहित कुमार के रूप में हुई,जो मूल रूप से वसवानपुर,नहटौर,बिजनौर (उप्र) का निवासी है और वर्तमान में हेतमपुर स्थित रविदास मंदिर के पास रह रहा था। पुलिस ने पकड़ी गई शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी,मोहित कुमार पुत्र सतीश,निवासी वसवानपुर नहटौर, बिजनौर (उप्र),वर्तमान पता रविदास मंदिर के पास,हेतमपुर,थाना सिडकुल,बरामदगी-52 पाउच देसी शराब (किन्नू मार्का),पुलिस टीम,कांस्टेबल रविंद्र सिंह,कांस्टेबल रिपेंद्र कैन्तुरा
Spread the love