Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने 28 अक्टूबर 2026 को छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जांच प्रक्रिया की वेबकास्टिंग सुरक्षा व्यवस्था उपस्थिति पंजिका तथा सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जांच प्रक्रिया को पारदर्शी व्यवस्थित और निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि जनपद पौड़ी गढ़वाल में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच की प्रक्रिया जारी है। इस प्रक्रिया में बैलेट यूनिट कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट की जांच की जा रही है। 23 से 27 अक्टूबर 2026 तक कुल 693 बैलेट यूनिट 807 कंट्रोल यूनिट और 737 वीवीपैट की जांच की गई। इनमें से 672 बैलेट यूनिट 262 कंट्रोल यूनिट और 695 वीवीपैट जांच में सही पाए गए। प्रथम स्तरीय जांच की प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार जारी है। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी एफआर चौहान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एसएल शाह अग्निशमन अधिकारी महताब अली खान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed