हरिद्वार पुलिस और एसटीएफ का संयुक्त ऑपरेशन मोहाली पंजाब से 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।कोतवाली रानीपुर में वर्ष 2024 में एक शिकायतकर्ता ने अपनी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ बहला फुसलाकर दुष्कर्म किए जाने की सूचना पुलिस को दी थी। मामले की जांच में आरोपी आरिफ का नाम सामने आया। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रानीपुर पुलिस द्वारा कई बार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई,लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। लगातार फरार रहने पर आरोपी के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की गई और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। आरोपी की तलाश को आगे बढ़ाते हुए एसटीएफ देहरादून की टीम ने भी सुरागरसी की।दोनों टीमों ने संयुक्त रूप से जानकारी एकत्र करते हुए आरोपी की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी। इसी क्रम में 07 दिसंबर 2025 को पंजाब के मोहाली में दबिश देकर वांछित इनामी आरिफ को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को कल न्यायालय में पेश किया जाएगा।आरोपी का विवरण,आरिफ पुत्र कल्लू निवासी रुरा बटोली बाना रुरा जिला कानपुर उत्तर प्रदेश
उम्र 24 वर्ष,रानीपुर पुलिस टीम,प्रभारी निरीक्षक शान्ति कुमार,कानि रमेश रावत,एसटीएफ टीम,अपर उपनिरीक्षक मनोज बेनिवाल,हे.का.अर्जुन सिंह रावत,का.बीरेन्द्र राणा,का.दीपक चन्दोला,का.रवि पन्त।
Spread the love
हरिद्वार पुलिस और एसटीएफ का संयुक्त ऑपरेशन मोहाली पंजाब से 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
प्रदीप कुमार रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।कोतवाली रानीपुर में वर्ष 2024 में एक शिकायतकर्ता ने अपनी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ बहला फुसलाकर दुष्कर्म किए जाने की सूचना पुलिस को दी थी। मामले की जांच में आरोपी आरिफ का नाम सामने आया। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रानीपुर पुलिस द्वारा कई बार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई,लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। लगातार फरार रहने पर आरोपी के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की गई और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। आरोपी की तलाश को आगे बढ़ाते हुए एसटीएफ देहरादून की टीम ने भी सुरागरसी की।दोनों टीमों ने संयुक्त रूप से जानकारी एकत्र करते हुए आरोपी की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी। इसी क्रम में 07 दिसंबर 2025 को पंजाब के मोहाली में दबिश देकर वांछित इनामी आरिफ को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को कल न्यायालय में पेश किया जाएगा।आरोपी का विवरण,आरिफ पुत्र कल्लू निवासी रुरा बटोली बाना रुरा जिला कानपुर उत्तर प्रदेश
उम्र 24 वर्ष,रानीपुर पुलिस टीम,प्रभारी निरीक्षक शान्ति कुमार,कानि रमेश रावत,एसटीएफ टीम,अपर उपनिरीक्षक मनोज बेनिवाल,हे.का.अर्जुन सिंह रावत,का.बीरेन्द्र राणा,का.दीपक चन्दोला,का.रवि पन्त।