माध्यमिक शिक्षक संघ रुद्रप्रयाग बैठक जनता उमावि सेमा भरदार में नई जिलाध्यक्षी की जिम्मेदारी गोविन्द राम ध्यानी को मिली
प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद रुद्रप्रयाग के शिक्षकों की बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर सरकार से शीघ्र समाधान करने की मांग की गयी।बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष सुखदेव सिंह रावत का वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत होने पर सर्वसम्मति से जनता उमावि सेमा भरदार के प्रधानाचार्य गोविन्द राम ध्यानी को संघ का जिलाध्यक्ष चुना गया है। रविवार को जनता उमावि सेमा भरदार में जिलाध्यक्ष सुखदेव सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में माध्यमिक विद्यालयों की तर्ज पर जूनियर हाईस्कूलों में भी पीटीए शिक्षकों की नियुक्ति करने,एनपीएस धनराशि को सीधे शिक्षकों के खाते में स्थानांतरित करने सहित विभिन्न मांगों पर विचार विमर्श कर सरकार से शीघ्र हल करने की मांग की है। बैठक में मेजवान विद्यालय जनता उमावि सेमा भरदार के प्रधानाचार्य गोविन्द राम ध्यानी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिलाध्यक्ष सुखदेव सिंह रावत,जिलामंत्री कीरत सिंह नेगी,कोषाध्यक्ष सतीश सेमवाल सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए शिक्षकों की विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में संघ के निवर्तमान अध्यक्ष सुखदेव सिंह रावत ने कहा कि वे 25 वर्षों तक लगातार जिलाध्यक्ष रहने के फलस्वरूप उन्हें शिक्षकों का लगातार जो सहयोग व स्नेह मिलता रहा उसके लिए वह सभी धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं। प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर उन्होंने जनता उमावि सेमा भरदार के प्रधानाचार्य गोविन्द राम ध्यानी को जिलाध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव बैठक में रखा है,जिसे सभी शिक्षकों ने ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित कर प्रांतीय कार्यकारिणी को भेज दिया है।वहीं प्रधानाचार्य कीरत सिंह नेगी जिलामंत्री व प्रधानाचार्य सतीश सेमवाल कोषाध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। निवर्तमान अध्यक्ष सुखदेव सिंह रावत ने कहा है कि आने वाले समय में संगठन ओर अधिक उन्नति करें व वह सेवानिवृत्ति के बाद भी संगठन के लिए कार्य करते रहेंगे। बैठक में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोविन्द राम ध्यानी सहित सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण व निवर्तमान अध्यक्ष सुखदेव सिंह रावत को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।बैठक में शहीद रायसिंह बंगारी इंका चमालकोट के प्रधानाचार्य गोविन्द सिंह नेगी,निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुखदेव सिंह रावत,जिलामंत्री कीरत सिंह नेगी,कोषाध्यक्ष सतीश सेमवाल,प्रांतीय आय व्यय निरीक्षक यशवंत सिंह भंडारी,सेवानिवृत्त शिक्षक डीआर भट्ट,नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष प्रधानाचार्य जीएस ध्यानी,प्रधानाचार्य गोविन्द सिंह नेगी,कुलेन्द्र राणा,राजेन्द्र करासी,आनन्द सिंह रावत,शिव सिंह रावत,कुंवर सिंह रावत,रामचंद्र सिंह नेगी,देवेश्वरी नेगी,हर्षवर्धन रावत,कुलभूषण गौड़,रणजीत सिंह,शकुंतला भट्ट,महाभारत सिंह,ब्रह्मानंद भट्ट,रवीन्द्र सिंह,देवेन्द्र प्रसाद भट्ट,रणजीत सिंह नेगी,शूरवीर सिंह राणा,प्रदीप बिष्ट,गुमान सिंह राणा,अशोक कुमार जोशी,रामचंद्र सिंह नेगी,प्रधानाचार्य भूपेन्द्र सिंह बर्तवाल,कुंवर सिंह रावत सहित कई शिक्षक बैठक में शामिल थे।
Spread the love