श्रीनगर क्षेत्र को एक सप्ताह में सात किलोमीटर के दायरे में मिली 113 करोड़ की सौगात डॉ.धन सिंह रावत
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने अपने दो दिवसीय विधानसभा भ्रमण के दौरान श्रीनगर में कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की घोषणाएँ कीं और क्षेत्र को बड़ी सौगातें प्रदान कीं। घायलों का हालचाल लिया डॉ.रावत मल्ली स्योंली में हुई सड़क दुर्घटना में घायल लोगों का हालचाल लेने के लिए श्रीकोट बेस अस्पताल पहुँचे। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि किसी घायल को उपचार से संबंधित कोई समस्या न आए और आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को ऋषिकेश एम्स एयरलिफ्ट किया जाए। फरासू में लिफ्ट सिंचाई योजना का शिलान्यास इसके बाद उन्होंने फरासू में 90 लाख की लागत से बनने वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का शिलान्यास किया। यह कार्य लघु डाल खंड श्रीनगर द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि योजना के पूर्ण होने पर फरासू के खेत फिर से हरे-भरे दिखाई देंगे।उन्होंने क्षेत्रवासियों से खेत न बेचने और खेती को बढ़ावा देने की अपील की। साथ ही बताया कि पलायन रोकने के लिए पहले स्वीत में पंपिंग योजना स्वीकृत की गई थी और अब फरासू के लिए यह सिंचाई योजना मंजूर हुई है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को आवास,उज्ज्वला कनेक्शन,बिजली,पानी,शौचालय,शिक्षा और स्वास्थ्य उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता है।आयुष्मान योजना में अब परिवार के प्रत्येक सदस्य को 5 लाख की स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होगी।चमधार-हनुमान मंदिर क्षेत्र के ट्रीटमेंट प्लांट हेतु 90 करोड़ स्वीकृत डॉ.रावत ने चमधार और हनुमान मंदिर क्षेत्र में प्रस्तावित ट्रीटमेंट कार्य का निरीक्षण किया और बताया कि इसके लिए 90 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।इससे बद्रीनाथ केदारनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी। रेलवे से प्रभावित 181 लोगों को मुआवजा वितरण स्वीत में रेलवे परियोजना से प्रभावित 181 लोगों को कुल 1 करोड़ 40 लाख 83 हजार 691 रुपए की मुआवजा राशि के चेक वितरित किए गए। ग्रामीणों ने इसके लिए डॉ.रावत का आभार व्यक्त किया। श्रीनगर को जल्द मिलेगी 24 घंटे पानी व सिवरेज सुविधा डॉ.रावत ने घोषणा की कि श्रीनगर नगर क्षेत्र में 100 करोड़ की लागत से 24 घंटे जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी और 250 करोड़ की लागत से सिवरेज लाइन बिछाई जाएगी।उन्होंने स्वीत-गहड में नर्सिंग कॉलेज खोलने की तैयारी की जानकारी भी दी। मेडिकल कॉलेज को मिलेंगे 35 डॉक्टर उन्होंने बताया कि 9 दिसंबर को 145 डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे जिनमें से 35 डॉक्टर श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिलेंगे। जल्द ही 1700 प्राथमिक विद्यालय शिक्षकों की नियुक्तियाँ भी होंगी। अस्पताल में 4.31 करोड़ की लागत से बने आवासीय भवनों का लोकार्पण डॉ.रावत ने उप जिला संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बनाए गए आवासीय भवनों का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि जनवरी में 227 डॉक्टरों की नई नियुक्ति होगी और स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को डेढ़ गुना वेतन दिया जाएगा।अस्पताल में जल्द ही सीटी स्कैन मशीन,एक्स-रे तकनीशियन और अन्य सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। एक सप्ताह में 113 करोड़ की स्वीकृतियाँ डॉ.धन सिंह रावत अब तक एक सप्ताह के भीतर सात किलोमीटर के दायरे में लगभग 113 करोड़ की स्वीकृतियाँ दे चुके हैं,जिनमें शामिल हैं,चमधार-हनुमान मंदिर क्षेत्र ट्रीटमेंट कार्य-90 करोड़,खेड़ाखाल-डुंगरीपंथ सड़क डामरीकरण-16 करोड़,स्वीत गांव मुआवजा-1,40,83,691 रुपए,संयुक्त अस्पताल आवासीय भवन-4,31,20,000 रुपए,अधिकारियों/कर्मचारियों के आवास-1,98,00,000 रुपए,स्वीत पंपिंग योजना-90 लाख रुपए,कार्यक्रमों में पूर्व राज्य मंत्री अतर सिंह असवाल,मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल,जिला महामंत्री गणेश भट्ट,डॉ.बी.पी नैथानी,पार्षद पंकज सती,शुभम प्रभाकर,रमेश रमोला,संयुक्त अस्पताल के CMS गुसाईं,बीईओ अश्विनी कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love