मुख्यमंत्री धामी के देवाल आगमन पर चमोली पुलिस की व्यापक तैयारियाँ सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।मुख्यमंत्री के देवाल आगमन को देखते हुए चमोली पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने हेतु व्यापक तैयारियाँ पूरी कीं।निर्धारित कार्यक्रम से पहले देवाल क्षेत्र में सुरक्षा तैनाती,मार्ग सुरक्षा,ट्रैफिक व्यवस्थाओं और भीड़ नियंत्रण को लेकर गहन निरीक्षण किया गया। नियुक्त पुलिस बल को समय से पूर्व ड्यूटी प्वाइंट पर पहुँचने,अधिक सतर्क रहने और पेशेवर दक्षता के साथ कार्य करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा और पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट ने वीआईपी मूवमेंट के मद्देनज़र तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की विस्तृत ब्रीफिंग की। ब्रीफिंग के दौरान ड्यूटी प्वाइंट्स,संवेदनशील मार्गों की निगरानी,एस्कॉर्ट–पायलट प्रोटोकॉल,वायरलेस संचार,आपात प्रतिक्रिया और टीम समन्वय जैसे बिंदुओं पर विशेष बल दिया गया। अधिकारियों ने सख्ती से निर्देशित किया कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी गिरीश बिष्ट सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
Spread the love