Spread the love

चमोली पुलिस ने महिला तस्कर को 512.20 ग्राम चरस के साथ पकड़ा

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।चमोली में नशा तस्करी पर कार्रवाई लगातार जारी है।एंटी-नार्कोटिक्स अभियान के तहत पिछले एक माह में तीन प्रकरणों में चार तस्करों को जेल भेजने के बाद पुलिस ने एक और बड़ी सफलता दर्ज की है।शनिवार को कोतवाली चमोली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 512.20 ग्राम चरस के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट के पर्यवेक्षण में और प्रभारी निरीक्षक अनुरोध व्यास के नेतृत्व में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान की गई।बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्षेत्रपाल पेट्रोल पंप के पास संदिग्ध गतिविधि दिखने पर पुलिस टीम ने एक वाहन को रोका। तलाशी में महिला के बैग से 512.20 ग्राम चरस बरामद हुई। गिरफ्तार महिला की पहचान कुंवरी देवी पत्नी इन्द्र मोहन,निवासी गौचर चमोली,उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि यह चरस किसी व्यक्ति से खरीदी गई थी और इसे आगे बेचने की योजना थी,लेकिन पुलिस की सतर्कता ने यह प्रयास विफल कर दिया। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर कोतवाली चमोली में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्ता को न्यायालय में प्रस्तुत किया। एसपी चमोली ने टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए स्पष्ट किया कि जिले में नशा कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा। कार्रवाई में शामिल टीम,अनुरोध व्यास प्रभारी निरीक्षक चमोली,उपनिरीक्षक सतेन्द्र बुटोला एसओजी प्रभारी,हेड कांस्टेबल गोपाल सिंह कोतवाली चमोली,कांस्टेबल बनबीर कोतवाली चमोली,महिला कांस्टेबल अंकिता कोतवाली चमोली,कांस्टेबल सलमान एसओजी,कांस्टेबल रविकांत एसओजी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp