पौड़ी पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सुरक्षा सुदृढ़ की प्रवेश–निकासी मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग बढ़ाई
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के दिशा–निर्देशन में पौड़ी पुलिस द्वारा जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने हेतु लगातार सघन चेकिंग अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज पुलिस टीम द्वारा जनपद की सीमाओं से जुड़े सभी प्रमुख अन्तरराज्यीय एवं अंतरजनपदीय मार्गों पर शत–प्रतिशत वाहन चेकिंग की गई,जिसमें भारी वाहनों,निजी वाहनों,टैक्सी,डिलीवरी वाहनों की गहनता से जांच की तथा बाहरी जनपदों से आने वाले वाहनों की विशेष चेकिंग कर सतर्क निगरानी रखी जा रही है।साथ ही बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं अन्य सार्वजनिक परिवहन केंद्रों पर चेकिंग की कार्रवाई की गई। प्रत्येक थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम द्वारा मुख्य बाजारों,चौक–चौराहों,धार्मिक स्थलों तथा भीड़भाड़ वाले महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस टीमों द्वारा गश्त एवं चेकिंग की गयी जिसका मुख्य उद्देश्य जनपद में अपराध एवं संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ अवैध सामग्री एवं मादक पदार्थों की आवाजाही पर रोक,सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करना तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना एवं विश्वास को और अधिक मजबूत करना है।
Spread the love