Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार में नशा तस्करों के खिलाफ जारी अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने 9 दिसंबर की शाम बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस टीम टिबड़ी रोड पर चेकिंग कर रही थी, तभी फारेस्ट हिल होटल की ओर से तेजी से आती एक बाइक को रुकने का संकेत दिया गया।बाइक सवार मुड़कर भागने की कोशिश करने लगा,जिसे पुलिस टीम ने तुरंत घेरकर पकड़ लिया।तलाशी के दौरान आरोपी की जीन्स की जेब से 40 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने तस्कर को हथकड़ी लगाकर मौके से गिरफ्तार किया और बरामद स्मैक को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम,प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह,उप निरीक्षक ऋषिकांत पटवाल,कांस्टेबल रमेश चौहान,कांस्टेबल सुमित सिंह,कांस्टेबल हरीश रतूड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp