प्रदीप कुमार
ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हरिद्वार में मतदाता जागरूकता गतिविधियां लगातार संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में स्वीप टीम हरिद्वार ने आज पी एम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ज्वालापुर में छात्राओं और शिक्षिकाओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान टीम ने सभी को मतदान के महत्व,लोकतांत्रिक अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी। छात्राओं को यह संकल्प दिलाया गया कि वे स्वयं तो मतदान करेंगी ही साथ ही अपने परिवार और समाज को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगी।टीम ने शपथ दिलाते हुए कहा कि जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला हैं। विद्यालय में उपस्थित शिक्षिकाओं ने भी छात्राओं के साथ मतदाता जागरूकता का संकल्प दोहराया और चुनाव के समय अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने का संदेश दिया।
Spread the love
प्रदीप कुमार ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हरिद्वार में मतदाता जागरूकता गतिविधियां लगातार संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में स्वीप टीम हरिद्वार ने आज पी एम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ज्वालापुर में छात्राओं और शिक्षिकाओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान टीम ने सभी को मतदान के महत्व,लोकतांत्रिक अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी। छात्राओं को यह संकल्प दिलाया गया कि वे स्वयं तो मतदान करेंगी ही साथ ही अपने परिवार और समाज को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगी।टीम ने शपथ दिलाते हुए कहा कि जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला हैं। विद्यालय में उपस्थित शिक्षिकाओं ने भी छात्राओं के साथ मतदाता जागरूकता का संकल्प दोहराया और चुनाव के समय अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने का संदेश दिया।