Spread the love

देवाल थाना क्षेत्र में वाहन दुर्घटना में तीन की मौत दो घायल

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।आज दिनांक 11 दिसंबर 2025 को थाना देवाल क्षेत्र में एक वाहन दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुँची और राहत तथा आवश्यक कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार चौड़ से कुछ लोग मोपाटा स्थित शादी समारोह में शामिल होने गए थे।वाहन स्वामी नारायण सिंह पुत्र गोविन्द सिंह,निवासी चौड़,उम्र 52 वर्ष,अपनी वाहन इकोस्पोर्ट फोर्ड (UP15-BF-9963),सफेद रंग,को ढलान पर न्यूट्रल में खड़ा करके हेंडब्रेक लगाया था।प्रारंभिक जांच में प्रतीत होता है कि किसी व्यक्ति ने वाहन का हेंडब्रेक डाउन कर दिया,जिससे वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु हो गई:मोहिनी देवी पत्नी मानसिंह,निवासी कोटेरी चौड़,उम्र 42 वर्ष,बसंती देवी पत्नी कुंवर सिंह,निवासी चौड़,उम्र 35 वर्ष,भजन सिंह पुत्र बादर सिंह,निवासी चौड़,उम्र 62 वर्ष,इस घटना में दो व्यक्ति घायल हुए हैं:ज्योति पुत्री गंगा सिंह,निवासी कोटेड़ा,उम्र 23 वर्ष,खिलाफ सिंह पुत्र स्व. नारायण सिंह,निवासी चौड़,उम्र 65 वर्ष,दोनों घायलों का उपचार पीएचसी देवाल में जारी है।पुलिस ने घटनास्थल पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp