प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।चौकी हनुमान चट्टी क्षेत्र के जंगल में बुधवार को लगी आग पर पुलिस और फायर सर्विस जोशीमठ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरी तरह काबू पा लिया। 11 दिसंबर 2025 की दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि जंगल में सूखी घास और पत्तों में आग लग गई है,जो तेज हवा के कारण तेजी से फैल रही है। सूचना मिलते ही चौकी हनुमान चट्टी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे पर कार्यरत पानी के टैंकर को बुलाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की,लेकिन आग की तीव्रता बढ़ने पर स्थिति गंभीर होती गई। इसके बाद फायर सर्विस जोशीमठ को सूचना दी गई। फायर टेंडर के साथ पहुंची फायर सर्विस टीम ने तत्काल होज पाइप लगाकर तेज दबाव से पानी छोड़ा और आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। आग की लपटें चौकी और आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ रही थीं,जिन्हें रोकने के लिए पुलिस और फायर कर्मियों ने कई दिशाओं से आग को घेरा। तेज लपटों और घने धुएं के बावजूद जवान लगातार आग के सामने मोर्चे पर डटे रहे और कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया।समय पर की गई कार्रवाई के कारण आग आबादी क्षेत्र तक नहीं पहुंच सकी और किसी प्रकार की जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
Spread the love