Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) से संबंधित महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार डॉ.रजनी नौटियाल,असिस्टेंट प्रोफेसर (योग विभाग),चौरास परिसर को विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित एनएसएस इकाई के लिए वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी नियुक्त किया गया है।यह नियुक्ति विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के अंतर्गत की गई है। आदेश सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बाद जारी किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबंधित सभी अधिकारियों,विभागाध्यक्षों और कार्यालयों को आदेश की प्रतिलिपि आवश्यक कार्यवाही और सूचना हेतु प्रेषित कर दी है। इस नियुक्ति से राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किए जाने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp