Spread the love

प्रदीप कुमार
रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।आज 13 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद सुयाल द्वारा कोतवाली रुड़की का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना मालखाना,कार्यालय,कर्मचारी बैरक,शस्त्रागार सहित अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर उनकी स्थिति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के समय प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की,वरिष्ठ उपनिरीक्षक,चौकी इंचार्ज सहित कोतवाली में तैनात सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने कार्यप्रणाली को सुव्यवस्थित रखने,अभिलेखों के रखरखाव तथा अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने कर्मचारियों का सम्मेलन लिया और उनसे व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की,साथ ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp