Spread the love

रुद्रप्रयाग में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,रुद्रप्रयाग के तत्वावधान में अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,रुद्रप्रयाग सहदेव सिंह के मार्गदर्शन में दिनांक 13 दिसंबर 2025 को जनपद न्यायालय रुद्रप्रयाग एवं बाह्य न्यायालय उखीमठ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। सिविल जज (सी.डी.)/सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,रुद्रप्रयाग पायल सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक वादों से संबंधित प्री-लिटिगेशन के कुल 41 मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया,जिसमें कुल ₹20,93,252/-की समझौता राशि वसूल की गई।पीठ संख्या 1 में सुमन,सिविल जज (सी.डी.), रुद्रप्रयाग एवं गजपाल सिंह (सदस्य) द्वारा कुल 78 वादों का निस्तारण किया गया,जिसमें ₹30,12,715/-की समझौता राशि वसूल की गई। पीठ संख्या 2 में जतिन मित्तल,सिविल जज (जू.डी.),रुद्रप्रयाग एवं कर्णपाल सिंह रौथाण (सदस्य) द्वारा कुल 41 वादों का निस्तारण किया गया,जिसमें ₹9,52,600/-की समझौता राशि वसूल की गई।पीठ संख्या 3 में संतोष पच्छिमी,सिविल जज (जू.डी.)/न्यायिक मजिस्ट्रेट,बाह्य न्यायालय उखीमठ एवं राजेन्द्र देव भट्ट (सदस्य) द्वारा कुल 29 वादों का निस्तारण किया गया,जिसमें ₹12,000/-की समझौता राशि वसूल की गई। इसके अतिरिक्त उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन में पुलिस विभाग,रुद्रप्रयाग के प्रतिनिधियों,परिवहन विभाग रुद्रप्रयाग के सम्भागीय परिवहन अधिकारी धर्मेन्द्र बिष्ट,समस्त अधिवक्तागणों एवं न्यायालय कर्मचारियों द्वारा महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp