Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। आज़ दिनांक 13 दिसंबर 2025 को विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के आदेशानुसार बाह्य न्यायालय श्रीनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया एवं बाह्य न्यायालय श्रीनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत पीठ की अध्यक्षता सिविल जज/न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) कु.अलका द्वारा की गई जिसमें सदस्य विद्वान अधिवक्ता बलवीर सिंह रौतेला रहे। बाह्य न्यायालय श्रीनगर द्वारा कुल 215 मामलों का निस्तारण किया गया जिसमें-209 फौजदारी वाद,4 एन.आई.एक्ट,2-सिविल वाद,के मामले,शामिल थे। राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान,अध्यक्ष प्रमेश चन्द्र जोशी,बार एसोसिएशन के संरक्षक अनूप श्री पांथरी,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीनगर जयपाल सिंह नेगी सचिव ब्रह्मानन्द,सुबोध भट्ट,प्रदीप मैठाणी,विकास पंत,देवी प्रसाद खरे,महेंद्र पाल सिंह रावत,भुपेंद्र पुंण्डीर,विकास कैठेत,सुरेंद्र सिंह रौथान,सुधीर उनियाल,सुनीता भण्डारी,एडवोकेट नितेश भारती,गौरव उपाध्याय,पीएलवी सदस्य प्रकाश नेगी,पूनम हटवाल,प्रियंका रॉय न्यायालय के कर्मचारी निर्मल सिंह रीडर ज्योतिष धिल्डियाल सोहन सिंह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आनन्द प्रसाद भारती आदि उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp