प्रदीप कुमार
बुग्गावाला-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार थाना बुग्गावाला क्षेत्र से लापता 20 वर्षीय युवती को पुलिस ने महाराष्ट्र से सकुशल बरामद कर लिया है। युवती की गुमशुदगी के संबंध में परिजनों द्वारा 29 जुलाई 2025 को थाना बुग्गावाला में सूचना दी गई थी,जिसके आधार पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी। पुलिस द्वारा गुमशुदा की तलाश के लिए दिल्ली,सहारनपुर,हरियाणा,मुजफ्फरनगर और उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में लगातार प्रयास किए गए,लेकिन प्रारंभिक स्तर पर कोई सफलता नहीं मिली। बाद में 14 सितंबर 2025 को मामले को बीएनएस के अंतर्गत दर्ज कर जांच को आगे बढ़ाया गया। जांच के दौरान विवेचक और पुलिस टीम ने सीडीआर और लोकेशन विश्लेषण के माध्यम से तकनीकी जांच की,जिसमें गुमशुदा महिला की लोकेशन महाराष्ट्र में सामने आई। इसके बाद अन्य जनपदों की पुलिस की सहायता से कार्रवाई करते हुए 12 दिसंबर 2025 को युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया।बरामद युवती ने बताया कि वह 18 जुलाई 2025 को दोपहर के समय माता-पिता से नाराज होकर घर से चली गई थी और पुणे जिले के खुड़गांव क्षेत्र में एक ठेकेदार के यहां मजदूरी का कार्य कर रही थी। पुलिस से संपर्क होने के बाद वह 5 दिसंबर 2025 को गोवा एक्सप्रेस से निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंची और वहां से सहारनपुर के लिए रवाना हुई। पुलिस द्वारा बरामद युवती को नियमानुसार न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस टीम,अपर उप निरीक्षक बलवीर सिंह,कांस्टेबल नीलम चौहान।
Spread the love