प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल हरिद्वार मिशन ड्रग फ्री देवभूमि उत्तराखंड के तहत नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने 168 नशीले कैप्सूलों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में जनपद को नशा-मुक्त बनाने के लिए कोतवाली लक्सर क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस टीमों का गठन कर चेकिंग और सुरागरसी की जा रही थी। इसी दौरान 12 दिसंबर 2025 को लक्सर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कुल 168 अवैध नशीले कैप्सूल बरामद किए गए।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और ये कैप्सूल वह स्वयं के सेवन के साथ-साथ कुछ मात्रा बेचने के उद्देश्य से अपने पास रखता था।पुलिस द्वारा बरामद नशीले कैप्सूलों के स्रोत को लेकर सभी पहलुओं से गहन जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली लक्सर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी,अबूल हसन पुत्र अल्लाह रक्खा निवासी दरगाहपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र लगभग 60 वर्ष,पुलिस टीम,उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह,कांस्टेबल किशोर नेगी,कांस्टेबल संदीप रावत।
Spread the love
प्रदीप कुमार लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल हरिद्वार मिशन ड्रग फ्री देवभूमि उत्तराखंड के तहत नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने 168 नशीले कैप्सूलों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में जनपद को नशा-मुक्त बनाने के लिए कोतवाली लक्सर क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस टीमों का गठन कर चेकिंग और सुरागरसी की जा रही थी। इसी दौरान 12 दिसंबर 2025 को लक्सर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कुल 168 अवैध नशीले कैप्सूल बरामद किए गए।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और ये कैप्सूल वह स्वयं के सेवन के साथ-साथ कुछ मात्रा बेचने के उद्देश्य से अपने पास रखता था।पुलिस द्वारा बरामद नशीले कैप्सूलों के स्रोत को लेकर सभी पहलुओं से गहन जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली लक्सर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी,अबूल हसन पुत्र अल्लाह रक्खा निवासी दरगाहपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र लगभग 60 वर्ष,पुलिस टीम,उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह,कांस्टेबल किशोर नेगी,कांस्टेबल संदीप रावत।