Spread the love

प्रदीप कुमार
ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ज्वालापुर पुलिस ने एक शराब तस्कर को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में की गई। अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए ज्वालापुर क्षेत्र में पुलिस टीमों द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 12 दिसंबर 2025 को ज्वालापुर पुलिस ने मॉडल कॉलोनी,रानीपुर मोड़ क्षेत्र से अरविंद उर्फ पहाड़ी पुत्र महावीर निवासी पीठ पुलिया,जगजीतपुर,थाना कनखल को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 52 पव्वे देशी शराब (माल्टा मार्का) बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार आरोपी,अरविंद उर्फ पहाड़ी पुत्र महावीर
निवासी पीठ पुलिया,जगजीतपुर
थाना कनखल,जनपद हरिद्वार,पुलिस टीम,कांस्टेबल नरेंद्र सिंह राणा,कांस्टेबल संजय राणा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp