Spread the love

प्रदीप कुमार
बहादराबाद-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मामले में वांछित और 10 हजार के इनामी अभियुक्त को बहादराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त पिछले एक वर्ष से गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। जानकारी के अनुसार कोतवाली ज्वालापुर में 1 जनवरी 2025 को गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत एक मामला दर्ज किया गया था,जिसकी विवेचना थाना बहादराबाद द्वारा की जा रही थी। इस मामले में अभियुक्त नईम फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे, जिसके चलते उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इनामी अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष बहादराबाद के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 12 दिसंबर 2025 को अभियुक्त नईम पुत्र अब्दुल रज्जाक निवासी ग्राम दनियालपुर उर्फ नौजली,थाना नागल,जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश को थाना नागल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त,नईम पुत्र अब्दुल रज्जाक निवासी ग्राम दनियालपुर उर्फ नौजली,थाना नागल जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश,पुलिस टीम,थानाध्यक्ष बहादराबाद उप निरीक्षक अंकुर शर्मा,वरिष्ठ उप निरीक्षक नितिन बिष्ट,कांस्टेबल बलवंत,कांस्टेबल रोहित नौटियाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp