प्रदीप कुमार
भगवानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद सुयाल ने सीओ भगवानपुर की उपस्थिति में थाना भगवानपुर का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने सेरिमोनियल गार्द की सलामी लेने के बाद थाना परिसर का निरीक्षण किया और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को परखते हुए संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में रखे रजिस्टरों के अद्यतन कार्य की सराहना की गई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने असलहे की नियमित सफाई सुनिश्चित करने तथा पुलिस कर्मियों को लगातार असलहा हैंडलिंग का अभ्यास कराए जाने के निर्देश हैड मोहर्रिर और थानाध्यक्ष को दिए।मालखाना निरीक्षण के दौरान मुकदमों से संबंधित माल को सुव्यवस्थित तरीके से रखने पर मालखाना मोहर्रिर की प्रशंसा की गई। साथ ही निष्प्रयोज्य माल के निस्तारण के लिए आवश्यक प्रक्रिया अपनाने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने थाना स्तर पर व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाए रखने तथा कार्यप्रणाली में सतत सुधार लाने के निर्देश दिए।
Spread the love
प्रदीप कुमार भगवानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद सुयाल ने सीओ भगवानपुर की उपस्थिति में थाना भगवानपुर का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने सेरिमोनियल गार्द की सलामी लेने के बाद थाना परिसर का निरीक्षण किया और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को परखते हुए संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में रखे रजिस्टरों के अद्यतन कार्य की सराहना की गई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने असलहे की नियमित सफाई सुनिश्चित करने तथा पुलिस कर्मियों को लगातार असलहा हैंडलिंग का अभ्यास कराए जाने के निर्देश हैड मोहर्रिर और थानाध्यक्ष को दिए।मालखाना निरीक्षण के दौरान मुकदमों से संबंधित माल को सुव्यवस्थित तरीके से रखने पर मालखाना मोहर्रिर की प्रशंसा की गई। साथ ही निष्प्रयोज्य माल के निस्तारण के लिए आवश्यक प्रक्रिया अपनाने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने थाना स्तर पर व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाए रखने तथा कार्यप्रणाली में सतत सुधार लाने के निर्देश दिए।