Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।चमोली आगामी 20 दिसंबर से पीपलकोटी में आयोजित होने वाले 24वें बण्ड विकास औद्योगिक पर्यटन किसान एवं सांस्कृतिक मेले को सुरक्षित और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार ने मेला स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने भीड़ प्रबंधन,यातायात नियंत्रण,पार्किंग व्यवस्था और पुलिस बल की तैनाती को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी चमोली ने कहा कि मेले का सुरक्षित और शांतिपूर्ण संचालन पुलिस प्रशासन एवं मेला समिति के आपसी समन्वय से ही संभव है। उन्होंने निर्देश दिए कि मेले में आने वाले सभी व्यापारियों,श्रमिकों और अन्य व्यक्तियों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन किया जाए,ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।साथ ही उन्होंने बताया कि भीड़ प्रबंधन,यातायात व्यवस्था,पार्किंग और आपातकालीन स्थितियों में त्वरित सूचना साझा करने के लिए निरंतर समन्वय बनाए रखना आवश्यक है।निरीक्षण के दौरान अतुल शाह (संरक्षक मण्डल),देवेन्द्र सिंह नेगी (अध्यक्ष),ताजवर सिंह नेगी (कोषाध्यक्ष),गुलाब सिंह बिष्ट (सचिव),हरीश पुरोहित (महामंत्री),गजेन्द्र सिंह राणा (संरक्षक),अयोध्या प्रसाद हटवाल (उपाध्यक्ष),रघुनाथ फर्स्वाण (उपाध्यक्ष),सुनील कोठियाल (उपाध्यक्ष),संजय नेगी (उपाध्यक्ष),जगदम्बा प्रसाद हटवाल (उपाध्यक्ष),शंभु प्रसाद सती (उपाध्यक्ष) और चौकी प्रभारी पूनम खत्री सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इससे पूर्व 15 दिसंबर को एसपी चमोली ने पैनखण्डा महोत्सव विकास समिति,ज्योतिर्मठ द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकार रेशमा शाह,मनोज सागर,दरवान नैथवाल और उर्गम घाटी के कलाकारों ने गढ़वाली रामलीला प्रस्तुत की,जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान एसपी चमोली ने उपस्थित जनसमूह को साइबर अपराधों से सतर्क रहने,नशे के दुष्परिणामों,महिला सुरक्षा,सामाजिक सौहार्द और कानून के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि,साइबर ठगी,नशा या महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके। इस अवसर पर मेला अध्यक्ष देवेश्वरी शाह,मेला संयोजक अनूप सिंह नेगी,नैन सिंह भण्डारी,किशोर पंवार,विक्रम फरस्वाण,सुनील पुरोहित,समस्त सभासद गण और प्रभारी निरीक्षक ज्योतिर्मठ देवेन्द्र रावत उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp